दिन दहाडे देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलाइंस ज्वैलर्स पर पड़ी डकैती

Spread the love

 

  • शोरूम खुलते हुए हथियारों के बल पर पांच बंदमाशों ने की लूट 
  • एसएसपी ने किया जल्द खुलासे का दावा

देहरादून, 9 नवंबर। प्रदेश की राजधानी दून में राष्ट्रपति के आगमन पर चारों तरफ पुलिस के रहते हुए दिन दहाडे डकैत राजपुर रोड स्थित रिलाइंस ज्वैलर्स शोरूम ही लूट ले गये। हालांकि इसे पुलिस विभाग ने गम्भीरता से लिया है और जल्द घटना के खुलासे की बात कही जा रही है।

त्योहारी सीजन के दौरान राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बीच बदमाशों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

दरअसल बदमाशों ने बहुत ही प्लानिंग के साथ काम किया।

बदमाशों को बहुत भली भांति पता था कि पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहेगी क्योंकि देश की राष्ट्रपति भी राजधानी दून आयी हुई है। इसे बदमाशों का दुस्साहस ही कहेंगे कि उनके द्वारा सेंट जोसेफ के सामने राजपुर रोड पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस की अलग अलग टीमें मामले के खुलासे में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बदमाश के हाथ में हेलमेट भी था। पुलिस फिलहाल शोरूम स्टाफ से भी पूछताछ में जुट गई है। घटना सुबह 10ः30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि अभी बदमाशो ने कुल क्या सामान लूटा है इसका आंकलन नही हो पाया है। जानकारी यह भी सामने आयी है कि लूट के बाद बदमाशो ने सारा सामान अपने द्वारा लाई गई कार में ही शो रूम के स्टाफ से रखवाया गया है।

डकैती की घटना को लिया गया चैलेंज के रूप मेंः एसएसपी
देहरादून। राजपुर रोड स्थित रिलाइंस ज्वैलर्स के शोरूम में हुए डकैती की घटना को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि इस मामले को देहरादून पुलिस ने चैलेंज के रूप में लिया है। जल्द ही इस घटना को करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे होगें। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है जो कि अपने काम में लग गई है। जल्द की इन बदमाशों को गिरफ्तारी की जाएगी।

लूटा गया शोरूम सचिवालय व पुलिस मुख्यालय से चंद दूरी पर
 राजपुर रोड स्थिल रिलायन्स शोरूम में दिन दहाडे़ डकैती को अजांम देने वाले बदमाशों से पुलिस को साफ संदेश दिया है कि उन्हें कोई खौफ नहीं है क्योंकि जिस स्थान पर डकैती को अंजाम दिया गया है। उसक स्थान से चंद दूरी पर सचिवालय व पुलिस मुख्यालय स्थित है। पुलिस ने इस मामले को जल्द खोलने के लिए दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!