क्षेत्रीय समाचारशिक्षा/साहित्य

अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन

 


पोखरी, 12 मई (राणा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में मंगलवार को अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रीटा शर्मा ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ती है तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अर्थशास्त्र विषय व्यवसायिक एवं वैश्विक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बन चुका है। विद्यार्थियों को इस विषय का अध्ययन व्यापक और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ करना चाहिए।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नन्दकिशोर चमोला ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में अर्थशास्त्र की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज आर्थिक गतिविधियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अर्थशास्त्र को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर व्यवहारिक जीवन में भी समझने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने स्थानीय स्तर पर अर्थशास्त्र विषय के माध्यम से रोजगारोन्मुख संभावनाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, लघु उद्योग, पर्यटन तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में अर्थशास्त्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में आँचल, बीए षष्ठम सेमेस्टर ने प्रथम, रुचि, बीए षष्ठम सेमेस्टर ने द्वितीय तथा शिवानी, बीए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में काजल, बीए षष्ठम सेमेस्टर ने प्रथम, कृष, बीए द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा ममता कंडारी, बीए चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विभाग प्रभारी डॉ. अनुपम रावत ने छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए नियमित अध्ययन एवं समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में डॉ. रामानन्द, डॉ. आयुष बर्तवाल, डॉ. प्रवीण मैठाणी, डॉ. राजेश भट्ट, चन्द्रेश प्रसाद, चन्दन सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!