Front Pageआपदा/दुर्घटना

भूकम्प के झटकों से थर्राया समूचा उत्तर भारत; नेपाल में था केन्द्र

By- Usha Rawat
देहरादून, 3 अक्टूबर। मंगलवार को 2 बजकर 25 मिनट से लेकर 3 बजकर 5 मिनट के अन्दर नेपाल में तीन भूकम्प के झटकों ने समूचे उत्तरभारत को भी हिला कर रख दिया। आज ही असम के कार्बिएग्लौंग और हरियाणा के सोनीपत में भी भूकम्प के झटकों ने दहशत फैला दी। नेपाल में सबसे बड़ा 6.2 मैग्नीट्यूट का भूकम्प 2 बजकर 51 मिनट पर आया जिसके झटके दिल्ल्ी तक महसूस किये गये। अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के अनुसार मंगलवार को नेपाल में केन्द्र वाला पहला झटका 2 बजकर 25 मिनट पर आया जिसका परिमाण 4.6 था। उसके बाद 2 बज कर 6.2 परिमाण का दूसरा सबसे बड़ा झटका आया। लोग इन झटकों की दहशत से उभरे भी नहीं थे कि ठीक 3 बजकर 6 मिनट पर तीसरे झटके ने नेपाल सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत को फिर दहला दिया। इस भूकम्प का परिमाण रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापा गया।

नेपाल में आये 6.2 परिमाण के भूकम्प का केन्द्र 29 डिग्री से 30 डिग्री उत्तर अक्षांश और 81 से 23 डिग्री पूर्वी देशान्तर के बीच धरती के 5 किमी अन्दर बताया गया है। यह स्थान जोशीमठ से 206 किमी, ऋषिकेश से 296 किमी और हरिद्वार से 301 किमी दूर बताया गया है। इसके झटके गढ़वाल से लेकर दिल्ली तक महसूस किये गये।

 

आज ही असम के जनजातीय क्षेत्र कार्बी एन्गलौग में रिक्ट पैमाने पर 3 पमिाण का औ हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र में केन्द्रित 2 परिमाण का भूकम्प दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!