अपने जन्मदिन पर राजेन्द्र भण्डारी ने दिखाया अपना दमखम, चमोली में बजा चुनावी बिगुल

Spread the love

पोखरी, 19 नवम्बर( राजेश्वरी राणा )। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने शुक्रवार को पोखरी के राजेन्द्रनगर स्थित अपने आवास पर भारी भीड़ जुटा कर अपना राजनीतिक दमखम दिखाने के साथ ही बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी शंखनाद भी कर दिया। यद्यपि कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किये हैं, फिर भी भण्डारी जैसे जिताऊ नेता का टिकट पक्का माना जाता है। इस अवसर पर चमोली जिले के अलावा भी अन्य जिलों से भण्डारी समर्थक पोखरी पहुंचे हुये थे।

unprecedented crowd in Rajendra Bhandari’s birthday celebrations at Pkhari in Chamoli district. Photo -Rajeshwari Rana

पूर्व मंत्री के जन्मोत्सव पर किशन महिपाल और हेमा नेगी करासी के गीतों पर लोग खूब थिरके वहीं बधाणी संस्था की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शक दीर्घा का खूब मन मोहा ,बधाडी सस्था ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत दैणा  होया खोली का गणेश ,मोरी का नरैण  से की।

वहीं वहीं किशन महिपाल के गीत जख देवता का गौ छन ,स्याली बमपाली तवे मिलण आयू नीति घन्साली पर दर्शक खूब थिरके , शशिभूषण त्रिपाठी ने भी अपने गानों से दर्शको का खूब मन मोहा  पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने अपने जन्मदिन पर पहुंचे समर्थकों ,कार्यकर्ताओं और चहेतों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि वह पूर्व की भांति हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास के लिये तत्पर रहूंगा उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता त्रस्त होकर रह गयी है ,महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है  बेरोजगारी चरम पर है पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूम रहा है केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है विकास और रोजगार केवल कांग्रेस ही दे सकती है 2022 का विधान सभा चुनाव कांग्रेस का होगा जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों का आभार जताते हुये कहा कि उन्हीं के आर्शीवाद से इस पद पर पहुंची है तथा निरन्तर क्षेत्र के विकास के लिये संघर्षरत रहने का संकल्प लेती हूं

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पीसीसी सदस्य रविन्द्र नेगी,ठाकुर सिंह राणा पूर्व राज्य मंत्री,मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी,प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा,ब्लॉक प्रमुख पोखरी प्रीति भंडारी,जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला,भागीरथी रावत ,सतेंद्र कंडारी सभासद,प्रदेश सचिव कांग्रेस सतेन्द्र नेगी ,जगदीश भट्ट नगर अध्यक्ष  संतोष चौधरी ब्लाक  अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी ,बलराम नेगी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष , देवेंद्र बर्तवाल विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतू नेगी नवीन राणा   बीरेंद्र भण्डारी फतेराम सती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग समर्थक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!