क्षेत्रीय समाचार

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने पोखरी क्षेत्र की ग्राम सभाओं का किया भ्रमण, सुनीं जनसमस्याएं

पोखरी, 26 जुलाई (राणा)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भंडारी ने रविवार को महेशनगर, रडुवा, जौरासी और सलना ग्राम सभाओं का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने तहसील मुख्यालय पोखरी स्थित पुष्केश्वर शिवालय में 31 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक सहयोग और सहभागिता का आह्वान भी किया।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क और कृषि सहित विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। राजेंद्र सिंह भंडारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को भी सफल बनाया जाएगा।
भंडारी ने सभी ग्रामीणों से 31 जुलाई से 6 अगस्त तक सीएचसी पोखरी के समीप स्थित पुष्केश्वर शिवालय में आयोजित शिव महापुराण कथा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर रडुवा की ग्राम प्रधान मनीषा देवी, जौरासी की ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, सलना की ग्राम प्रधान हेमलता देवी, दिनेश रडवाल, फतेराम सती, मानवेन्द्र असवाल, असुल भंडारी, भूपेंद्र भंडारी, भरत नेगी, हनुमत नेगी, गोकुल सैलानी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष माहेश्वरी देवी, दीपेंद्र सिंह नेगी, रामेश्वरी देवी, संजय जैसवाल, उपप्रधान पिंटू, रितू देवी, सुरेंद्र जैसवाल, गोविंद लाल, जसदेई देवी, महिपाल लाल, रिकू जैसवाल, वीरेंद्र जैसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!