Front Page

देवसारी गांव की एक होनहार छात्रा का हुआ चयन जर्मनी में पीएचड़ी के लिए

 -थराली/देवाल से हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट
विकासखंड देवाल के अंतर्गत देवसारी गांव की एक होनहार छात्रा ने अपने बुद्वी का ऐसा हुनर दिखाया कि पूरा देश उत्तराखंड के होनहारों का लोहा मानने लगा है।

दरअसल देवाल ब्लाक के अंतर्गत देवसारी गांव की कुमारी ज्योति बिष्ट का चयन जर्मनी की प्रतिष्ठित फ्रेडरिक शिलर यूनिवर्सिटी जेना (यूना) में पीएचडी के लिए चुना गया है। जोकि पूरे उत्तराखंड राज्य की बेटियों के बीच गर्व का विषय बनने लगा हैं।कुमारी ज्योति बिष्ट के पिता मोहन सिंह बिष्ट प्रभारी प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए हैं।ज्योति की प्रारंभिक शिक्षा देवाल विकासखंड में हुई इंटर के बाद उसने उच्च शिक्षा उसने गढ़वाल विश्वविद्यालय से प्राप्त की जबकि बीएड की डिग्री उसने गढ़वाल यूनिवर्सिटी के गोपेश्वर कंपस से प्राप्त की वर्तमान में वह दिल्ली की एक लेबोरेटरी में शोध के कार्य में जुटी हुई हैं। ज्योति की इस सफलता पर देवसारी गांव के मूल निवासी पूर्व जिला उद्यान अधिकारी भगवत सिंह बिष्ट,मीरा बिष्ट, महिपाल सिंह बिष्ट, गणेशी बिष्ट,तारा सिंह बिष्ट,इंद्र सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह बिष्ट,विमला बिष्ट,मंजू बिष्ट, प्रिती बिष्ट,नंदन बिष्ट,देवसारी के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश राम,ग्राम प्रधान यशोदा देवी, पूर्व सरकोट की प्रधान सुनिता तिवारी, सरकोट के पूर्व प्रधान कुंवर सिंह गड़िया,आशा देवी आदि ने ज्योति को बधाई देते हुए उनको शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए बेहतरीन करने की आशा व्यक्त की। इधर ज्योति की के द्वारा बेहतरीन सफलता प्राप्त करने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा सवाड़ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा आदि ने भी उन्हें बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!