क्षेत्रीय समाचार

विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को कानून और साइबर सुरक्षा की जानकारी

 


पोखरी, 30 जुलाई (राणा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में सिविल न्यायालय पोखरी के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर अपराधों से बचाव, पर्यावरण संरक्षण और मानव तस्करी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान हरेला पर्व के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

प्रधानाचार्य गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सिविल न्यायालय पोखरी के न्यायाधीश बशीर अहमद, अधिवक्ता श्रवण सती, अधिवक्ता राधा रानी, पैनल अधिवक्ता देवेंद्र राणा तथा पीएलवी (अधिकार मित्र) ने छात्राओं को विभिन्न कानूनों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर अपराधों से बचाव, वन अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं, थाना पोखरी के एसआई दलवीर नेगी, एसआई प्रशांत बिष्ट, हेड कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया और कांस्टेबल ललित ने छात्राओं को मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी, अवैध गोद लेने, लालच देकर शोषण, नशे एवं ड्रग्स की तस्करी तथा अश्लील सामग्री तैयार करने जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऐसे अपराधों से बचाव के उपायों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में हरेला पर्व के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं विजया लक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल, अनुराधा राणा, पूनम रानी नेगी, इंदु भारती, पुष्पा नेगी, प्राची राणा, निशा, सविता राज, विश्वेश्वरी सजवाण, पूजा गोस्वामी तथा राहुल देवशाली, रेखा सती, दामिनी, सुमन देवी, माहेश्वरी देवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!