हरक सिंह रावत पुत्रवधु सहित कांग्रेस शामिल

Spread the love

देहरादून 21 जनवरी(उही)। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंहः रावत की आज कांग्रेस में वापसी हो ही गयी। डॉ 0 रावत के साथ उनकी पुत्र वधु अनुकृति ने भी आज दिल्ली में सिन्ग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ली।

हरक सिंह की कांग्रेस वापसी में रोड़ा मने जा रहे हरीश रावत ने स्वयं  हरक सिंह को कांग्रेस का फटका पहनाया। इस अवसर पर हरीश रावत के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और कई केंद्रीय नेता मौजूद थे।

हरक सिंह  रावत 18 मार्च 2916 को हुए विद्रोह में 9 अन्य बागियों के साथ अलग हो गए थे। हरक की कई दिनों से कांग्रेस में वापसी की अटकलें लग रही थीं। इसीलिए उन्हें bjp ने पार्टी से निकाल दिया था।

आज शाम को ही कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हो रही है। अनुकृति को लैंसडौन से टिकट मिलने की पूरी संभावना है। हरक को डोईवाला या चौबट्टाखाल से मैदान में उतारा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *