आज 30 जून मंगलवार प्रातःकाल के समाचारों की सुर्खियां
🏔️ उत्तराखंड समाचार
-
भीषण सड़क हादसे: हरिद्वार में बस और पिकअप की भिड़ंत तथा अल्मोड़ा में कार पलटने से कुल 7 लोगों की मौत।
-
बड़ा फैसला: मदरसा बोर्ड कल होगा खत्म; हजारों बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की तैयारी।
-
रोजगार व भर्ती: प्रदेश में पीसीएस (PCS) के 63 रिक्त पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती।
-
विकास परियोजना: जलग्रहण विकास परियोजना के लिए ₹209 करोड़ की राशि स्वीकृत।
-
भ्रष्टाचार पर वार: रिश्वत लेते हुए उपनल का जेई (JE) विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार।
-
शोक समाचार: उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम. लखेड़ा का निधन।
🇮🇳 राष्ट्रीय समाचार
-
डिजिटल हेल्थ क्रांति: केंद्र सरकार ने शुरू कीं 10 नई डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं; अब एक क्लिक पर मिलेंगे डॉक्टर, हेल्थ रिकॉर्ड और बीमा क्लेम।
-
पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर: असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही; केंद्र सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
-
ऐतिहासिक जल समझौता: हरियाणा के साथ हुए समझौते के बाद 32 साल बाद राजस्थान पहुंचेगा यमुना का पानी।
-
संसद अपडेट: मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली शपथ, राज्यसभा में दोबारा चुने गए विपक्ष के नेता।
-
प्रदूषण नियंत्रण: दिल्ली में अगले साल से केवल ई-ऑटो (E-Auto) का ही किया जाएगा पंजीकरण।
🌐 अंतरराष्ट्रीय समाचार
-
म्यांमार: आंग सान सू की की सजा में 4 साल की कटौती की गई।
-
जर्मनी: गांभीजी में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 6 लोगों की मौत; पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
