राजनीति

कर्णप्रयाग में भी मतदाताओं में भारी उत्साह

गौचर, 14 फरबरी(उही)।
कर्णप्रयाग विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के एक ही स्थान के होने की वजह से यहां मतदाताओं में मतदान के प्रति ख़ासा उत्साह देखने को मिला। मतदान से भाजपा के एक कार्यकर्ता की मृत्यु हो जाने से भाजपा कैंप में मायूसी भी देखी गई।


भाजपा ने दो बार विधायक रह चुके गौचर निवासी अनिल नौटियाल को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने भी गौचर के ही नगरपालिका में दो बार अध्यक्ष रह चुके मुकेश नेगी पर दांव लगाया है।खास बात यह है कि दोनों प्रत्यासी एक ही वार्ड के होने की वजह दोनों ने एक ही बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया। इस बार विकलांग व वृद्धजनों को बूथ तक ले जाने के लिए ह्वील चियरों की व्यवस्था की गई थी। समाचार लिखे जाने तक पालिका क्षेत्र के 5391 मतदाताओं में से 3223 ने अपने मत का प्रयोग किया।इस बार गौचर में आदर्श बूथ का भी निर्माण किया गया था। जो आकर्षक का केन्द्र बना रहा।आदर्श बूथ पर सबसे पहले मत का प्रयोग करने वाले वोटर के लिए 12 हजार का इनाम भी रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!