खोह नदी में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

कोटद्वार, 25 सितम्बर (शिवाली)। खोह नदी में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने गुरुवार को आकस्मिक छापेमारी कर खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
खनन अधिकारी रश्मि नैथानी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने खोह नदी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों के मद्देनजर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नदी से अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को सीज कर दिया गया।
खनन अधिकारी रश्मि नैथानी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा रहा।
