सुरक्षा

इशिका डेविड वाशिंगटन निभा रही हैँ परिवार की सैन्य परम्परा

देहरादून, 8 नवंबर। इस बार ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से उत्तराखंड की 4 लड़कियां पास आउट हुयी हैँ। अब तक केवल IMA से ही उत्तराखंड के अधिकतम युवा अधिकारी पास आउट होते थे। OTA से पास आउट होने वाली लड़कियों में इशिका डेविड वाशिंगटन भी एक हैँ जो अपने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रही हैँ।

OTA की 114 कोर्स की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट इशिका डेविड वाशिंगटन आर्मी ऑफिसर बनीं जो कर्नल संजय वॉशिंगटन की बेटी हैं,  वह वॉशिंगटन  परिवार की भारतीय सेना में दूसरी पीढ़ी हैं।

अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद, असली योद्धाओं मेंलेफ्टिनेंट इशिका डेविड वाशिंगटन  एक हैं।

लेफ्टिनेंट इशिका डेविड वॉशिंगटन और उनके परिवार को विभिन्न समुदायों, समाज और व्यक्तियों से बधाई, शुभकामनाएं मिल रही हैं। वास्तव में यह उत्तराखंड की शान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!