क्षेत्रीय समाचार

आईटीबीपी की 8वीं वाहिनी ने हिमवीरों व उनके परिवारों को कराई बद्रीनाथ धाम यात्रा

 

गौचर, 5 जुलाई (गुसाईं)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 8वीं वाहिनी, गौचर द्वारा कमांडेंट मनोहर सिंह रावत के मार्गदर्शन में हिमवीरों एवं उनके परिवारों के लिए पावन श्री बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा में कुल 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 12 हिमवीर तथा 35 महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे। यात्रा का उद्देश्य हिमवीरों और उनके परिवारों को धार्मिक आस्था से जोड़ने के साथ-साथ पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करना तथा मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति को बढ़ावा देना था।
यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने श्री बद्रीनाथ धाम में विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कमांडेंट मनोहर सिंह रावत ने कहा कि बल के कार्मिकों और उनके परिवारों का मनोबल बनाए रखना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां न केवल मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं, बल्कि पारिवारिक एकता, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करती हैं।
उन्होंने बताया कि आईटीबीपी द्वारा समय-समय पर हिमवीरों एवं उनके परिवारों के कल्याण, मनोबल और पारिवारिक समन्वय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे कल्याणकारी एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!