Front Page

गौचर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान लोक सभा चुनाव पर चर्चा

—गौचर से दिगपाल गुसाईं
नगर कांग्रेस द्वारा पालिका क्षेत्र के पनाई भैरव मन्दिर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत महिलाओं , बुजुर्गों एवं युवा साथियों के साथ बैठकर आगामी लोकसभा व निकाय चुनावों पर चर्चा की गई।

नगर अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में स्थानीय लोगों से हाथ से हाथ जोड़ों अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा व स्थानीय चुनावों कांग्रेस को समर्थन देने का आवाह्न किया गया।इस अवसर पर लोगों रास्ते,स्ट्रीट लाइट एवं विधानसभा चुनाव के समय विधायक अनिल नोटियाल किए गए वायदों का मामला भी उठाया।

इन लोगों का कहना था कि विधानसभा चुनाव के समय ग्रामीणों के साथ वायदा किया गया था कि विधायक बनने के बाद गाड़ी में पनाई मल्ली आऊंगा।लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाई है। कहा कि पालिका ने भी क्षेत्र के विकास की सुध नहीं ली है।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील ने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अजय किशोर भण्डारी, इन्दू पंवार, संदीप नेगी,जगदीश कनवासी, हरीश नयाल, महांबीर नेगी, राजेश्वरी देवी, मदन लाल टमटा,सुनील शाह, एम एल राज, गौरव कपूर, छुमा देवी बिन्नी देवी, दीपू नेगी, आदि ने विचार किए। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश‌ नेगी, यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी ,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार , नगर महामंत्री मनोज नेगी, नगर महामंत्री महांबीर नेगी,हरीश नयाल, नथ्थू कोहली,जगदीश कनवासी, सुनील शाह मदनलाल टमटा ,राजेश्वरी देवी,संदीप नेगी, सन्तोष कोहली, गौरव कपूर, जय नेगी,पंकज नेगी,प्रदीप कुमार,अनसूया लाल,कुंवर लाल,पंकज सिंह, शतीश कुमार,सुरेन्द्र शाह राजेन्द्र सिंह, बिनोद कुमार,देबेन्द्र नेगी,चन्द्री लाल,जगदीश कोहली,नीरज कोहली,महेन्द्र कुमार,पुष्कर लाल,जयलाल,सुरेशी देवी, अंकिता देवी,ललिता देवी,बिन्दी देवी,बैशाखी देवी,बिमला देवी,धूमा देवी,कुशुम देवी,चन्द्रा देवी,दीपा देवी,मुन्नी देवी, हरीश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!