क्षेत्रीय समाचार

समाज कल्याण योजनाओं की अनुश्रवण समिति के सदस्य बनने पर महावीर सिंह शाह का  स्वागत


थराली, 6 जून (हरेंद्र बिष्ट)। उत्तराखंड सरकार द्वारा विकासखंड थराली के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह शाह को चमोली जनपद की समाज कल्याण योजनाओं की अनुश्रवण समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर पिंडर घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है। शनिवार को थराली, ग्वालदम तथा अन्य क्षेत्रों में पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा महावीर सिंह शाह को समाज कल्याण योजनाओं की अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ समाज कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा तथा जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता मिलेगी। साथ ही इससे जिले में संगठन को भी मजबूती मिलेगी।
शनिवार को थराली पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नंदू बहुगुणा, मंडल महामंत्री केडी जोशी, भास्कर पांडे, कृष्णपाल गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियाल, गंगा सिंह बिष्ट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद ग्वालदम पहुंचने पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नेगी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में राज्य आंदोलनकारी कुंदन सिंह परिहार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, भाजपा मंडल महामंत्री प्रद्युम्न सिंह शाह, पंकज सिंह शाह, खिलाफ सिंह शाह, शेरिंग खम्पा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत, पूर्व प्रधान मीनू टम्टा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा नेगी, अमित रावत, मनोज रावत, हरीश फरस्वाण, पंकज परिहार, जगदीश गड़िया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर महावीर सिंह शाह ने राज्य सरकार और संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाएगा तथा समाज कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!