क्षेत्रीय समाचारराजनीति

भाजपा देवाल मंडल की कार्यकारिणी घोषित, महामंत्री पद की जिम्मेदारी युवराजसिंह  बसेड़ा एवं आंनद सिंह बिष्ट को मिली

–थराली से हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट —

Yuvraj Singh Basera

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चमोली जिले में मंडल स्तरों पर मंडलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी की सहमति पर सबसे पहले देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने मंडल कार्यकारिणी के गठन की घोषणा कर दी है। इसके तहत महत्वपूर्ण मानें जाने वाले मंडल महामंत्री पद पर युवराजसिंह  बसेड़ा एवं आंनद सिंह बिष्ट को सौंपी गई हैं।

मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने शुक्रवार की देर रात जारी एक पत्र में शंभु प्रसाद कुनियाल, खिलाप सिंह,प्रकाश मिश्रा एवं प्रेम सिंह रावत को मंडल उपाध्यक्ष, युवराज बसेड़ा एवं आंनद सिंह बिष्ट को मंडल महामंत्री,नरेन्द्र सिंह बागड़ी, खड़क सिंह,चंद्रा देवी, बलवंत सिंह एवं मोहन सिंह गांववासी को मंडल महामंत्री, उमेश सिंह बिष्ट को मंडल कोषाध्यक्ष,भूपाल सिंह को मीडिया प्रभारी एवं विनियक मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Anand singh Bisht

सूची जारी करने के बाद मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने बताया कि गठित मंडल कार्यकारिणी में सभी क्षेत्रों के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्लित किया गया हैं। गठन में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा सहित वरिष्ठ पार्टीजनों की सहमति एवं मार्गदर्शन लिया गया। बताया कि जल्दी ही न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!