शिक्षा/साहित्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय की मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

 

श्रीनगर (गढ़वाल), 22 अगस्त। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से 21 अगस्त को जारी पत्र के अनुसार, देशभर से इस सम्मान के लिए 21 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं।
पुरस्कार समारोह 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा। प्रत्येक चयनित शिक्षक को प्रशस्ति-पत्र, 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और रजत पदक प्रदान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह और कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने डॉ. निगम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए उनका चयन विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों को दर्शाता है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. हरभजन सिंह चौहान, डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रो. एमएस पंवार, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा सहित शिक्षकों और अधिकारियों ने भी डॉ. निगम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!