धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

नंदादेवी की लोकजात पहुंची नवें पड़ाव, प्राचीन लोक रिवाज अनुसार भव्य स्वागत

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-

थराली, 17 सितम्बर । बधाण की नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोक राजजात यात्रा सोमवार को फल्दियां गांव में प्रवास करेंगी। रविवार को डोली अपने आठवें पड़ाव धरातल्ला से धरामल्ला होते हुए नवें पड़ाव बेराधार पहुंच गई हैं। यात्रा मार्ग पर देवी भक्तों ने यात्रा का गाजे-बाजे ढोल, नगाड़े के साथ स्वागत भव्य रूप से स्वागत किया।

रविवार को लोक राजजात यात्रा अपने आठवें पड़ाव धरातल्ला से धरामल्ला के लिए रवाना हुई यहां से धरा गांव की प्रधान कलावती बिष्ट, ममंद अध्यक्ष ममता देवी, पूर्व क्षेपंस जानकी देवी, आशा देवी, शांति देवी, गोविंद सिंह बिष्ट, लखन रावत, रघुवीर बिष्ट,प्रेम सिंह रावत,मेला समिति अध्यक्ष शेर सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, डांगर अनंगपाल सिंह रावत के नेतृत्व में देवी को विदा किया। इसके बाद दोपहर के भोजन के लिए यात्रा दोपहर के भोजन के लिए धरामल्ला गांव पहुंची जहां पर सुरेंद्र बिष्ट, खड़क सिंह बिष्ट, हुक्म सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह, प्रकाश मिश्रा,जोध सिंह बिष्ट,दयाल सिंह बिष्ट आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद देर सांय यात्रा अपने नवों पड़ाव बेराधार पहुंची जहां पर प्रधान दिलवर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़क सिंह रावत, अठुवाढ़ मेले के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ममंद अध्यक्ष लीला देवी, अध्यक्ष युमंद तेजपाल सिंह रावत, सरपंच रणजीत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देवी भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। बेराधार में इस बार अठुवाढ़ मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान कुरूड कमेटी अध्यक्ष नरेश गौड़, पुजारी कनिहया प्रसाद गौड़, बचीराम गौड़,धनी राम गौड़, दामोद गौड़,अनसुया प्रसाद गौड़, किशोर गौड़ आदि ने नंदा भक्तों की यात्रा के दौरान पूजाएं सम्पन्न करवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!