रिखणीखाल विकास समिति के चुनाव में हीरा सिंह नेगी अध्यक्ष व जयपाल सिंह रावत महासचिव चुने गये
देहरादून, 17 दिसंबर (प्रभुपाल)। रिखणीखाल विकास समिति की रविवार 17 दिसंबर को यहाँ कारगी चौक स्थित एक कम्प्लेक्स में आयोजित आम सभा में अन्य विषयों पर चर्चा के साथ ही नयी कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्व सम्मति से हीरा सिंह नेगी अध्यक्ष व जयपाल सिंह रावत महासचिव चुने गये।
रिखणीखाल विकास समिति के द्विवार्षिक चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। जिसमें संरक्षक मंडल में चन्दन सिंह नेगी, ब्रिगेडियर डा0 (अवकाशप्राप्त) यशवंत सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, बिहारी लाल ध्यानी चुने गये। इनके साथ ही अध्यक्ष हीरा सिंह नेगी, उपाध्यक्ष ऑनरेरी कप्तान पान सिंह नेगी शौर्य चक्र, सेना मैडल, दिनेश रावत, महिला उपाध्यक्ष कल्पना बिष्ट, सीमा रावत, महासचिव जयपाल सिंह रावत, सचिव योगेन्द्र सिंह नेगी,गिरीश कोटनाला,रश्मि नेगी,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव अमित जखमोला,मीडिया प्रभारी प्रभुपाल सिंह रावत, लेखाधिकारी पूरण सिंह नेगी,संयोजक गोपाल सिंह गुसांई, जन सम्पर्क प्रभारी विक्रम पटवाल विधिवत व सर्व सम्मति से चुने गये।
चुनाव प्रक्रिया को विधिवत सम्पन्न कराने के लिए एक संयुक्त टीम गठित की गई जिसमें चुनाव अधिकारी आनन्द सिंह रावत, सदस्य गण ओमप्रकाश जोशी पान सिंह नेगी थे।