Front Pageपर्यावरण

प्लास्टिक और कचरे के खिलाफ “वन मिनट उत्तराखंड” अभियान की शुरुआत तलवाड़ी से हुयी

थराली से हरेंद्र बिष्ट –

राजधानी दिल्ली की चकाचौंध से दूर पहाड़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए कंचन रावत जो एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस “हैशटैग बिलीवर प्रोडक्शन्स” की मेंबर है। उनके  द्वारा राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस से प्रेरित, एक विश्व स्तरीय जन जागरूकता अभियान “वन मिनट उत्तराखंड” का तलवाड़ी से शुभारंभ किया गया हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में प्लास्टिक व अन्य कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करना है ।

‌ वन मिनट उत्तराखंड कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अभियान की संचालक कंचन रावत ने बताया कि उत्तराखंड के पर्यावरण,स्वच्छ व सुंदरता को सुरक्षित रखने के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण के खिलाफ स्वयं जागरूक बनाने एवं अन्य लोगों को जागरूक करना हैं। कहा कि उत्तराखंड के कुल क्षेत्रफल का लगभग 80 प्रतिशत भू-भाग तमाम महत्वपूर्ण वनस्पतियों और जीवों से आच्छादित है। यहां के लगभग 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं।

लेकिन पिछले एक दशक से जिस तेजी के साथ उत्तराखंड में शहरीकरण का ग्राफ बढ़ रहा हैं उससे यहां पर पर्यावरण संरक्षण का खतरा बढ़ने लगा हैं।इसी से निपटने के लिए यहां पर वन मिनट उत्तराखंड अभियान आरंभ किया गया हैं। इसके अंतर्गत अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान वन दरोगा कुंदन सिंह बोरा, पूर्व मेजर खिलाफ सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, भानु रावत, हरीश जोशी, शशी नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर स्कूल-कालेजों के छात्र, छात्राओं के अलावा,स्थानीय स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग,पशुपालन, आंगनबाड़ी केंद्रों, व्यापार संघ तलवाड़ी,ग्राम पंचायतों,महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों आदि संगठनों एवं विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!