क्षेत्रीय समाचार

कारगिल शहीदों की स्मृति में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

गौचर, 26 जुलाई (गुसाईं)। जन कल्याण लोक सेवा समिति ने वन विभाग की धनपुर रेंज के सहयोग से हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रावल देवता प्रांगण परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में वन विभाग की दिव्या रावत, रक्षा उपाध्याय, सावित्री, अनुज तथा शिवप्रकाश सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली के कर्मचारियों ने भाग लिया। जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य भरत नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, गोपाल दत्त थपलियाल, गोविंद बिष्ट, महावीर रावत, हरीश जोशी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, सूर सिंह नेगी, दीपक कनवासी, सचिन बर्त्वाल, सरिता भंडारी, मंजू देवी, सुमन रावत, भानु प्रकाश नेगी, इंदू पंवार, कु. प्रियंका, कु. दमयंती, कु. उस्मिता, कु. चेष्टा, अर्जुन नेगी, सतीश शैली, कल्पेश्वरी देवी, शिवचरण बिष्ट, संदीप रावत, मुकेश खंडूड़ी सहित अनेक लोगों ने वृक्षारोपण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!