क्षेत्रीय समाचार

कारगिल विजय दिवस पर रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

गौचर, 26 जुलाई (गुसाईं)। रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन, गौचर की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी ने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह में कैप्टन प्रेमपाल, सूबेदार शिशुपाल सिंह सगोई, नायब सूबेदार देवेंद्र पंवार, कैप्टन राजेंद्र सिंह राणा, कैप्टन सुरेंद्र सिंह कनवासी, मातवर सिंह कनवासी, सूबेदार जीत सिंह, दिलवर सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश साहब, भरत सिंह नेगी, बृजमोहन सिंह, दर्शन सिंह, मनीषा, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद, रमेश चंद्र डिमरी, नायब सूबेदार कमल सिंह, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गौरव सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!