धर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

लाटू देवता के धाम के कपाट 23 अप्रैल को 6 माह के लिए खुलेंगे

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 21 अप्रैल। आगामी 23 अप्रैल को वांण स्थित लाटू देवता के धाम के कपाट 6 माह के लिए विधिवत रूप से विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।

वांण में लाटू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में धाम के मुख्य पुजारी। खीम सिंह बिष्ट, पंडित उमेश कुनियाल, रमेश कुनियाल,हरी दत्त कुनियाल कपाट खोलने का दिन निकालते हुए बताया कि 23 अप्रैल को बैसाख पूर्णमासी के दोपहर 12.30 बजे कपाट खोलने का मूहूर्त निकाला। मूहूर्त निकले के बाद कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई है।

लाटू धाम के कपाट पिछली बार मंगसीर मास में पूर्णमासी के दिन विधि-विधान के साथ बंद हुए हैं। मूहूर्त निकालने की बैठक में जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, प्रधान पुष्पा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वरी देवी,उप प्रधान भाग सिंह, सरपंच महिपाल सिंह, कमेटी के सचिव खिलाप सिंह, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह बुग्याली, पूर्व क्षेपंस हीरा सिंह पहाड़ी, मंदिर के पूजारी सुंदर सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, धन सिंह, गब्बर सिंह,दिवान सिंह, हुकम सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि कपाट खोलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!