क्षेत्रीय समाचार

देवाल के पूर्व प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा के पुत्र नौसेना में हुआ चयन

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 21 जनवरी। विकासखंड मुख्यालय देवाल के पूर्व प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा के पुत्र कार्तिक मिश्रा का भारतीय नौसेना में स्थायी कमीशन के लिए चयन होने पर देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने चयन पर मिश्रा को बधाई दी है।

देवाल के मूल निवासी कार्तिकेय का गत दिनों 115 वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम के लिए चयन हो गया हैं। उन्हें भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मिश्रा के पिता देवाल के पूर्व प्रधान एवं सफल व्यवसाई हैं, जबकि माता इंद्रा मिश्रा गृहणी हैं। उनके बड़े भाई आदर्श मिश्रा कम्प्यूटर साइंस से बीएस कर रहें हैं। कार्तिकेय का चयन एइएनडीए होने पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। उसके पिता ने बताया कि बचपन से होनहार कार्तिकेय पढ़ने में होशियार एवं मेहनती है। 1 से 5 तक घोड़ाखाल नैनीताल में एक प्राइवेट स्कूलों में अध्ययन के बाद उसका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हो गया था। जहां उसने 6 से 12 तक पढ़ाई की।इन दिनों वह एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। कार्तिकेय का चयन होने पर भाजपा देवाल के मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, उर्मिला बिष्ट, पूर्व जेष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, निवर्तमान संगीता बिष्ट, देवाल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष केडी मिश्रा,निवर्तमान जिपंस आशा धपोला, कृष्णा बिष्ट, पूर्व क्षेपंस रमेश गड़िया, निवर्तमान क्षेपंस प्रमोद मिश्रा, खड़क सिंह बिष्ट,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, भाजपा नेता नरेंद्र बिष्ट,विनायक मिश्रा, तेजपाल सिंह रावत, जितेन्द्र बिष्ट,किशन गड़िया,श्याम पंत,नंदा बल्लभ, लखन रावत मिश्रा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कमल गड़िया, पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, गोविंद सिंह पांगती सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!