Front Page

नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

PM at the ceremonial reception of the Prime Minister of Nepal, Mr. Balendra Shah at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on November 23, 2026.

Your Excellency, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जी,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!

नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, अपनी पहली bilateral विज़िट पर बालेन्द्र शाह जी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

कुछ महीने पहले, जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज, पिछले कुछ घंटों की बातचीत में, मैंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के लिए उनके clear vision और commitment को महसूस किया है। इस वर्ष नेपाल की जनता ने उन्हें जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है।

भारत एक सशक्त और समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा से सहभागी रहा है। इसी भावना से आज हमने अपने संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Friends,

भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का रिश्ता है। हमारी खुशियाँ साझी हैं, और हमारी चुनौतियाँ भी। हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं, और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा भी।

अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। और आज, नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम चौबीस हजार करोड़ नेपाली रुपये के Development Cooperation Package की घोषणा करते हैं।

हमारा संकल्प होगा कि प्रभावित परिवारों का जीवन फिर पटरी पर लौटे, नए अवसर पैदा हों, और भविष्य की आपदाओं से निपटने के लिए नेपाल की क्षमता भी और मजबूत हो।

Friends,

भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और गहरे people-to-people ties के धागों से बुने हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं। 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था, “नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।”

2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस ऐतिहासिक अवसर ने हमारी साझा आस्था को नई ऊर्जा दी। इसके बाद से करोड़ों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुँच रहे हैं। 2025 में ही, देश और दुनिया से लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या की यात्रा की।

आज शुरू की गई Train सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ से हम इस पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम दे रहे हैं। इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब जनकपुर जाकर माता सीता के दर्शन करना भी सुगम हो जाएगा।

हम लुम्बिनी और बोधगया सहित दोनों देशों के बौद्ध और शिव-शक्ति से जुड़े पवित्र स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी मिलकर काम करेंगे।

Friends,

आज हमने उत्तराखंड और नेपाल के बीच, धारचूला road bridge का उद्घाटन और बनबसा में integrated check post का शिलान्यास किया है। इसके साथ-साथ हम नेपाल की ओर दोधारा-चाँदनी Integrated Check Post का काम भी तेजी से आगे बढ़ाएँगे। इन पहलों से उत्तराखंड और नेपाल के बीच व्यापार और लोगों की आवाजाही और सुविधाजनक होगी।

साथ ही, हम बिहार, उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य राज्यों और नेपाल के बीच road, rail और border connectivity के projects को भी नई गति देंगे। नेपाल के transit trade को और सुगम बनाने के लिए हम कांडला और पारादीप पोर्ट का access उपलब्ध कराएँगे। मुझे विश्वास है कि बेहतर Trade, Connectivity और Investment के इन सभी प्रयासों से नेपाल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Friends,

नेपाल की नदियों में स्वच्छ ऊर्जा की अपार संभावनाएँ हैं। भारत का विशाल energy market इन संभावनाओं को नेपाल की आर्थिक समृद्धि का एक मजबूत आधार बना सकता है।

आज Lower Arun Hydroelectric Project का शिलान्यास और Arun-3 को समय पर पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता इसी विज़न का हिस्सा है।

Friends,

भारत कई वर्षों से नेपाल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय supplier रहा है। हमारी Neighbourhood First Policy की भावना के अनुरूप, इस वर्ष oil supply से जुड़ी गंभीर चुनौतियों के बावजूद, हमने नेपाल को fuel, fertilizers और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखी।

आज मोतिहारी-अमलेखगंज Pipeline के ‘Phase Two’ का लोकार्पण और झापा Petroleum Terminal का शिलान्यास इस साझेदारी को और मजबूत करेगा।

Friends,

नेपाल की युवा पीढ़ी प्रतिभा, ऊर्जा और बड़े सपनों से भरी है। उनके सपनों को साकार करने में भारत पूरी प्रतिबद्धता से सहभागी बनना चाहता है।

इस संकल्प को साकार करने के लिए, हम नेपाल में Start-up Incubator, Innovation Hub, और Indian Institute of Technology का एक offshore campus स्थापित करेंगे।

हम नेपाली students के लिए भारत में Law और Technology में scholarships के अवसर बढ़ाएँगे। और Food processing और value-addition को बढ़ावा देने के लिए हम नेपाल में Agro-Industrial Park विकसित करने में भी सहयोग करेंगे।

Friends,

रामायण की कथा आज फिल्मों और आधुनिक टेक्नॉलजी के माध्यम से नई पीढ़ी और पूरी दुनिया तक पहुँच रही है। हम चाहते हैं कि भारत और नेपाल के युवा creators मिलकर अपनी साझा विरासत को नए माध्यमों से दुनिया तक पहुँचाएँ। इसी दिशा में, अगली WAVES Summit में हम नेपाल के एक बड़े delegation का स्वागत करेंगे।

sports, खासकर क्रिकेट में भी हम नेपाल में infrastructure के विकास और खिलाड़ियों की training में सहयोग बढ़ाएँगे।

Your Excellency,

आज हम अपने साझा भविष्य को नई दिशा देने के लिए एक Joint Vision Document जारी कर रहे हैं। यह “विकसित भारत और समुन्नत नेपाल” के अपने-अपने संकल्पों को मिलकर साकार करने का blue-print है।

हमारे पास स्पष्ट लक्ष्य हैं, आपसी विश्वास है, उन्हें साकार करने का सामर्थ्य भी है। और सबसे बढ़कर हमारे साथ माता सीता, भगवान राम और भगवान बुद्ध के आशीर्वाद है।

मुझे विश्वास है कि इसी भावना के साथ हम अपने साझा विज़न को ठोस उपलब्धियों में बदलेंगे। और साथ मिलकर भारत-नेपाल संबंधों का एक नया सुनहरा अध्याय लिखेंगे।

भारत–नेपाल मैत्री अमर रहोस्!
बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!