Front Page

रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाने का थराली में भी विरोध


रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट
थराली, 28 जनवरी ।जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष पद से रजनी भंडारी को हटाये जाने के विरोध में थराली के कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के पुतले का दहन कर तत्काल रजनी भंडारी को पुनः अध्यक्ष पद पर बहाल किए जाने की मांग की।

थराली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को असंवैधानिक एवं तानाशाहीपूर्ण तरीके से हटाये जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पुतला भी जलाया। विरोध,प्रदर्शन एवं पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस के नेता संदीप पटवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को मुद्दों से भटकाने एवं जोशीमठ की बड़ी आपदा में राहत कार्यों की नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जिपं अध्यक्ष को असंवैधानिक एवं तानाशाहीपूर्ण तरीके से हटाया गया है। ताकि आम जनता के बीच इन मुद्दों पर चर्चा ना हों सकें, किंतु जनता इसे भली-भांति परिचित हैं।समय आने पर इसका प्रतिउत्तर दिया जाएगा। उन्होंने तत्काल श्रीमती भंडारी को पुनः अध्यक्ष पद पर बहाल किए जाने की मांग करते हुए सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर थराली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, महासचिव गजेंद्र सिंह रावत, सुदर्शन सिंह,मनोज चंदोला,उमेश पुरोहित आशू रावत, संदीप रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!