क्षेत्रीय समाचार

जंतर-मंतर घटना के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस

 

केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष

गौचर, 24 जुलाई (गुसाईं)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम गौचर में मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्र पहले ही आक्रोशित हैं। इसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने से युवाओं में असंतोष बढ़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ भी पुलिस का व्यवहार उचित नहीं था।
पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी और नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी के नेतृत्व में निकाले गए मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भाग लिया। जुलूस के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर परण सिंह नेगी, राकेश शैली, पालिका सभासद विनोद कनवासी, गौरव कपूर, पूनम रावत, ममता देवी, महेश चंद्र, रजनी लिंगवाल, महाबीर नेगी, प्रकाश चौधरी, लक्ष्मण पटवाल, मंजू खत्री, भरत सिंह नेगी, अनिता चौहान, नरेंद्र बिष्ट, मनोज नेगी, हिमांशु सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!