क्षेत्रीय समाचार

संत गुरु रविदास जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जलाभिषेक

थराली, 1 अगस्त (हरेन्द्र बिष्ट)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी थराली एवं देवाल मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘कलश वंदन महारैली’ के तहत स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।
भाजपा मंडल थराली कार्यालय में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र भारती ने संत गुरु रविदास के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने जलाभिषेक के लिए लाए गए पवित्र जल के कलश मंडलों के पदाधिकारियों को सौंपे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री केडी जोशी, मंत्री सुनीता बिष्ट, अनीता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नगर पंचायत थराली के पार्षद नंदू बहुगुणा, तेजपाल गुसाईं, गंगा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, किसान मोर्चा के धीरेन्द्र बिष्ट, युवा मोर्चा के विनायक मिश्रा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के राजेंद्र प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक के लिए कलश ग्रहण किए।
कार्यक्रम के बाद थराली मंडल के कार्यकर्ताओं ने बेतालेश्वर मंदिर, थराली तथा देवाल मंडल के कार्यकर्ताओं ने नंदकेशरी स्थित शिव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!