क्षेत्रीय समाचार

लोनिवि थराली के सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराज सिंह राणा को भावभीनी विदाई

 


थराली, 1 अगस्त (हरेन्द्र बिष्ट)। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) थराली के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराज सिंह राणा के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें कर्मठ, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया।
लोनिवि थराली कार्यालय में अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में राणा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता डोगरा ने कहा कि राणा ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहायक अभियंता जे.के. टम्टा, एम.सी. जोशी तथा बबिता ने भी राणा की कार्यशैली और सेवाओं की सराहना की।
अपने संबोधन में सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवराज सिंह राणा ने विदाई समारोह आयोजित करने के लिए विभागीय अधिकारियों, मिनिस्ट्रियल एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में कनिष्ठ अभियंता डी.एस. बधाणी, श्रीजय कुमार, सुरेंद्र रावत, मोहित मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह जलाल, प्रधान सहायक राजेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, वरिष्ठ सहायक त्रिलोक सिंह नेगी, विनोद कुमार, दीप चंद्र पंत, नरेंद्र सिंह, मुन्ना रावत, दिनेश देवराड़ी, आमन कुमार, केदार सिंह, खिलाप सिंह, दलवीर सिंह, संतोष सिंह, त्रिलोक सिंह, पवन, नरेंद्र प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!