Front Pageबिजनेस/रोजगार

टिहरी झील और जिले में इको-पर्यटन, साहसिक खेल गतिविधियों के बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 69.17 करोड़ स्वीकृत स्वीकृत

Integrated Development of Eco-Tourism, Adventure Sports, and Associated Tourism Related Infrastructure for the Development of Tehri Lake & Surroundings as the New Destination-District Tehri

-uttarakhandhimalaya.in-

नयी दिल्ली, 22  दिसंबर  । पर्यटन मंत्रालय ने इको-टूरिज्म को अपनी स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत चुने गए विषयवार सर्किटों में से एक के रूप में स्वीकृति प्रदान की थी और इस पहल के तहत उत्तराखंड में टेहरी झील समेत सम्पूर्ण टेहरी जिले   सहित 06 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जिनका विवरण संलग्न किया गया है। अब, मंत्रालय ने टिकाऊ और विख्यात पर्यटन स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से इस योजना को ‘स्वदेश दर्शन 2.0 (एसडी2.0)’ के रूप में नया स्वरूप प्रदान किया है और विकास के लिए देश भर में 55 गंतव्य स्थलों को अधिसूचित किया गया है।

केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए गंतव्य के रूप में टिहरी झील और उसके आसपास के विकास के लिए पूरे टिहरी जिले में इको-पर्यटन, साहसिक खेल गतिविधियों और संबद्ध पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे का एकीकृत विकास  शामिल किया गया है जिसके लिए 69.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

  इसके अलावा, पर्यटन मंत्रालय पूरे देश में इको-टूरिज्म को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है और इस दिशा में निम्नलिखित पहल सहित कई कदम उठाए गए हैं: –

(i) पर्यटन मंत्रालय ने भारत में वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय पर्यटन उपलब्ध कराने के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से इको-टूरिज्म हेतु एक राष्ट्रीय रणनीति तैयार की है।

(ii) पर्यटन मंत्रालय ने मई, 2023 में जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित जी-20 देशों के पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक के अवसर पर ‘सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु एक साधन के रूप में इको पर्यटन’ कार्यक्रम का आयोजन किया था।

(iii) पर्यटन मंत्रालय अपनी नियमित प्रचार गतिविधियों के हिस्से के रूप में इको-टूरिज्म सहित देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं उत्पादों को भी बढ़ावा देता है। ये प्रचार प्रसार कार्यक्रम विभिन्न प्रकार के प्लेटफार्मों, सोशल मीडिया हैंडल, वेबसाइट, इवेंट आदि के माध्यम से किए जाते हैं।

 

स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई इको सर्किट परियोजनाओं का विवरण

(राशि करोड़ ₹ में)

 

क्रम संख्या राज्य का नाम वर्ष परियोजना का नाम स्वीकृत राशि
1. उत्तराखंड 2015-16 नए गंतव्य के रूप में टिहरी झील और उसके आसपास के विकास के लिए पूरे टिहरी जिले में इको-पर्यटन, साहसिक खेल गतिविधियों और संबद्ध पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे का एकीकृत विकास 69.17
2. तेलंगाना 2015-16 महबूबनगर जिले में सर्किट का विकास (सोमासिला, सिंगोतम, कदलाईवनम, अक्कमहादेवी, एगलानपंटा, फराहाबाद, उमा महेश्वरम, मल्लेलथीर्थम) 91.62
3. केरल 2015-16 पथनमथिट्टा- गवी- वागामोन- थेक्कडी का विकास 64.08
4. मिजोरम 2016-17 आइजॉल में इको-एडवेंचर सर्किट का विकास – रावपुइचिप – खावफावप – लेंगपुई – -चाटलांग- सकाव्रह्मुइटुआइटलांग – मुथी – बेराटलावंग -तुइरियल एयरफील्ड – ह्मुइफांग 66.37
5. मध्य प्रदेश 2017-18 गांधीसागर बांध का विकास- मंडलेश्वर बांध- ओंकारेश्वर बांध- इंदिरा सागर बांध- तवा बांध- बरगी बांध- भेड़ा घाट- बाणसागर बांध- केन नदी 93.76

 

6. झारखण्ड 2018-19 इको टूरिज्म सर्किट का विकास: दलमा-बेतला राष्ट्रीय उद्यान-मिरचैया-नेतरहाट 30.44
कुल 415.44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!