गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में धूलिया मेमोरियल फुटबॉल चैम्पियनशिप का भव्य समापन

लैंसडौन, 28 अप्रैल। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन में ‘श्री शरद चन्द्र धुलिया मेमोरियल फुटबॉल चैम्पियनशिप वर्ष 2026’ के समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर एवं श्रीमती रेखा नेगी, चेयपर्सन, परिवार कलयाण संगठन, जीआरआर सी, लैंसडाउन, अधिकारीगण, सिविल गणमान्य अतिथिगण, सरदार साहेबान, धुलिया फाउंडेशन के गणमान्य सदस्य, गढ़वाल राइफल्स के बहादुर जवानों एवं रिक्रूट्स तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर धुलिया फाउंडेशन की बारे भी जानकारी दी गयी। यह गैर-लाभकारी संस्था फरवरी 2023, देहरादून में स्थापित की गयी है, जिसकी शुरूआत 1939 में लैंसडाउन में हुई थी, जो उत्तराखण्ड के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए कार्यरत है। फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के आयोजन करता है तथा विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करता है।
निर्धारित एवं अतिरिक्त समय में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर एवं लोसा लायंस की टीमों का गोल 2-2 से बराबर होने के कारण पेनाल्टी शूट के आधार पर मैच का निर्णय किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में लोसा लायंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी शूट के आधार पर 5-4 का गोल करके गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन की टीम को पराजित कर ‘श्री शरद चन्द्र धुलिया मेमोरियल फुटबॉल चैम्पियनशिप वर्ष 2026 की ट्राफी का खिताब अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता के अवसर पर ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर ने बताया कि भविष्य में सेना व सिविल के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं भाईचारे के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है।
श्री शरद चन्द्र धुलिया मेमोरियल फुटबॉल चैम्पियनशिप के भव्य समापन पर सेंटर कमांडेंट महोदय की ओर से स्वर्गीय श्री शरद चन्द्र धुलिया जी की स्मृति में उनके परम मित्र श्री अतुल भट्ट जी को रेजिमेंटल मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
