ब्लॉग

दूरदर्शी नेता हेमवती नंदन बहुगुणा 

-गोविंद प्रसाद बहुगुणा
जैसे आजकल देश तेल संकट से जूझ रहा है लगभग कुछ वैसी ही स्थिति भूतपूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के कार्यकाल में भी पैदा हो गयी थी। उनके मंत्रिमंडल में उस समय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी पेट्रोलियम और फ़र्टिलाइज़र मंत्री थे। उन्होंने अपनी सोच से इस संकट से देश को मुक्त करने का प्रयास किया –
उन्होंने अलीगढ विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर से संपर्क साधा और उनसे अनुरोध किया कि लीबिया के बारे में मुझे कुछ जानकारी चाहिए – स्मरणीय है कि लीबिया खनिज तेल में आत्म निर्भर देश है जहाँ की ७९ प्रतिशत जनता मुस्लिम धर्म को मानती है – अस्तु उन्होंने वहां के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र की और लीबिया के दौरे पर चले गए। उनकी इस यात्रा के आश्चर्यजनक परिणाम मिले – भारत सरकार की एक रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख है –

The Minister of petroleum and Fertilizer sri H N.Bahuguna visited Libiya from 8 to 10 April 1979 to explore the possibility of Libiya supplying oil to India.Libiya agreed to supply 2 million tonnes of oil in 1979 and 2.5million tonnes each in 1980 and 1981.The first shipment of Libyan oil for India was shipped in the third week of April 1979.”
गर्मियों की सीजन में जब उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हुई तो गढ़वाल में यातायात के कारोबारी मुख्य मोटर ओनर्स को अपनी यात्रा बसें संचालित करने में कठिनाई होने लगी। अस्तु एक शिष्ट मंडल जिसमें GMOU Ltd और TGMO के कुछ प्रतिनिधि बहुगुणा जी से मिलने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अपनी परेशानी बताई की यात्रा संचालित करने में कठिनाई हो रही है क्योंकि हमारे पेट्रोल टैंकर, पंप सब खाली हैं —बहुगुणा जी ने उनकी समस्या का समाधान कर दिया और कहा क़ि यह सप्लाई आप लोगों की जल्दी एक हफ्ते में मिल जायेगी लेकिन तुम इसका व्यापार मत करना ,मुझे शिकायत नहीं मिलनी चाहिए —
मशहूर पत्रकार खुशवंत सिंह ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए एक लेख में लिखा था कि ” He was a leader of vision and A Prime Minister material also “…
GPB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!