क्षेत्रीय समाचार

उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट को थराली तहसील में भावभीनी विदाई

थराली, 29 अप्रैल (हरेंद्र बिष्ट)। तहसील थराली में तैनात उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट के टिहरी जिले में स्थानांतरण होने पर तहसीलदार कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा फील्ड कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर एसडीएम भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की अपील की।

तहसील थराली में कार्यरत उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट का शासन द्वारा पिछले दिनों टिहरी जिले में स्थानांतरण कर दिया गया था। बुधवार को तहसील सभागार में तहसील से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2025 की आपदा के दौरान जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ एसडीएम भट्ट ने रात-दिन कार्य किया, वह अत्यंत सराहनीय रहा। इसके अतिरिक्त, आम जनसमुदाय के हितों में किए गए उनके कार्यों से जनता के बीच उनकी एक कुशल और संवेदनशील प्रशासक की छवि बनी रही।

इस अवसर पर तहसीलदार अक्षय पंकज, रजिस्ट्रार कानूनगो अशोक नौटियाल, राजस्व निरीक्षक सतीश डोभाल, नायब नाजिर बलबीर, मनोज कार्की, तोताकृष्ण जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक रॉबिट सिद्दीकी, शांति प्रसाद डिमरी, हरीश सिंह, किशोर सिंह तथा जयबीर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!