राजनीति

बलिदान दिवस पर गोपेश्वर में भाजपाईयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

गोपेश्वर, 23 जून (उहि)। भारतीय जनता पार्टी के यहां जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया।

इस अवसर पर पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुत कम उम्र में ही कुलपति के पद पर आसीन हुए। तत्कालीन समय में चल रही अनेक कुरीतियों एवं सरकार शासन द्वारा चलाई जा रही गलत नीतियों का उन्होंने प्रखरता से विरोध किया। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर में अलग विधान – अलग प्रधान और अलग संविधान का मुखर कर विरोध किया। उन्होंने दृढ़ता से इस बात को कहा कि जम्मू कश्मीर भारतवर्ष का अभिन्न अंग है और भारतवर्ष में दो विधान, दो संविधान, दो प्रधान नहीं हो सकते। संपूर्ण भारत वर्ष में एक विधान – एक संविधान और एक प्रधान का नारा बुलंद करते हुए वे जम्मू कश्मीर को चल पड़े और इसी आंदोलन के तहत संदिग्ध अवस्था में उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय जनता पार्टी अपने संस्थापकों के पद चिन्हों पर चलकर जब संपूर्ण देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो हमारी केंद्र सरकार ने निर्णय लिया कि हम जम्मू कश्मीर में दोहरे मानदंडों से चल रहे विधान को खत्म कर 35A अनुच्छेद 370 को खत्म कर जम्मू कश्मीर को आज भारत का अभिन्न अंग बनाकर पूरे देश में एक विधान, एक प्रधान और एक संविधान का नारा बुलंद किया है।
बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना से पार्टी से जोड़ते हैं। आज जिस प्रकार से केंद्र सरकार भारत की सीमाओं को सुदृढ़ कर रही है, वही पूरे संसार में भारत का नाम रोशन भी किया है। अनेक देश विरोधी ताकतें आज देश को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अन्य राजनीतिक दल मात्र सत्ता पाने के लिए देश में कुछ भी कर गुजरने को तैयार बैठे हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की वर्तमान समय में बहुत बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है कि हमको अपने देश को ऐसी कुत्सित मानसिकता की ताकतों से बचा कर सबको राष्ट्रभक्ति से जोड़ना होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज के दिन संकल्प लें कि देश हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है। इस अवसर पर नगर मंडल गोपेश्वर की कार्यसमिति की बैठक भी आहूत की गई और बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त करती हूं एवं नगर पालिका परिषद की विकास के लिए प्रत्येक वार्डों में मीटिंग कर कार्यकर्ताओं एवं जन भावनाओं का आधार किया जाएगा। मेरी प्राथमिकता गोपेश्वर नगर को सुंदर नगर एवं स्वच्छ नगर बनाना होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता भाई बहनों से सहयोग की अपेक्षा भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर विनोद कनवासी ने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने तन- मन – धन से वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रत्याशी को 74% मतों से विजयी बनाया है, वह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। हम सब कार्यकर्ताओं को घर – घर जाकर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए एवं गोपेश्वर नगर के विकास के लिए सभी को अपने सुझाव देकर नगर पालिका परिषद के लिए अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, नगर मंडल गोपेश्वर के अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री नवल भट्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदी राणा, एडवोकेट डीपी पुरोहित, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बिष्ट, मीना गोस्वामी, महिला मोर्चा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा, दीप्ति कोठियाल, महामंत्री कुशलानंद डिमरी, सत्येंद्र सिंह रावत, पार्षद उपेंद्र भंडारी, कीरत सिंह भंडारी, संजय कुमार, अमित मंडी, ललित कुमार, सहायक कमांडेंट जगत सिंह नेगी, मोहन सिंह, विरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, रूपचंद्र आर्य, प्रकाश सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, मोहन सती, डॉ. एसपी मंमगाई आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सत्येंद्र रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!