राजनीति

महेन्द्र भट्ट के राज्यसभा के लिए चुने जाने पर गृहनगर पोखरी में भाजपाईयों ने बाँटी मिठाई

पोखरी, 24 फ़रवरी (राणा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण किया ।

भाजपा प्रदेश महेन्द्र प्रसाद भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खुशी जाहिर करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए विनायकधार तिराहे पर एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट का राज्य सभा सांसद बनना चमोली जनपद के लिए एक बडी सौगात है । निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पत ने कहा कि महेन्द्र प्रसाद भट्ट का राज्य सभा सांसद बनने से क्षेत्र मे विकास की गगा बहेगी तथा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा ,इस अवसर पर डा मातवर रावत , वत्सला सती, भाजपा मडल अध्यक्ष ललित मिश्रा,रजना रावत, राधारानी रावत, सन्तोंष नेगी, प्रदीप चौहान,अमर सिंह, रामेश्वर त्रिपाठी, डा ताराचन्द्र पुरोहित,भरत नेगी, पुष्पा चौधरी,रजना रावत, रमेश चौधरी, दिनेश रडवाल, विजयपाल रावत,भरत चौधरी, जितेन्द्र सती, बिक्रम बासकडी, बलवीर सिंह, बीरेन्द्रपाल भण्डारी, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!