एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून, 27 जुलाई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात डॉ. कलाम ने विज्ञान और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में भारत ने मिसाइल तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का व्यक्तित्व वैज्ञानिक सोच, मानवता और युवाओं को प्रेरित करने वाली उनकी विचारधारा के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, वीरेन्द्र पोखरियाल, अश्विनी बहुगुणा, गुल मोहम्मद, सुशील डोभाल, लालचंद शर्मा, गोपाल सिंह गड़िया, हुकम सिंह कठैत, मनवर सिंह, शरीफ बेग, दिनेश चौहान, मदन कोहली, मोहन खत्री, अनुराधा, मंजू, सावित्री थापा, वीरेन्द्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
