बधाण की नंदा देवी की उत्सव डोली छठवें पड़ाव आलकोट पहुंची
-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट-
थराली, 27 दिसंबर। बधाण की नंदा देवी राजराजेश्वरी का उत्सव डोली अपने ननिहाल देवराड़ा थराली से मायके कुरूड़ नंदानगर के तहत बुधवार को अपने छठवें पड़ाव आलकोट पहुंच गई हैं।इस दौरान नोणा, बजवाड़ एवं आलकोट गांव में देवी भक्तों ने देवी की स्तुति कर मनौतियां मांगी।
22 दिसंबर को अपने ननिहाल देवराड़ा छः माह के प्रवास के बाद राजराजेश्वरी नंदा भगवती का उत्सव डोली अपने मायके कुरूड़ के लिए विदा हुई थी, इसके बाद उत्सव डोली सुनाऊं, बज्वाड़, माल, मेल्ठा, देवल, किमनी नेल, आदरा, नोणा, बजवाड़ होते हुए बुधवार को अपने छठवें पड़ाव आलकोट गांव पहुंच गई है।आज प्रातः पांचवें पड़ाव नोणा से यात्रा को विदा किया गया।
इसके बाद यात्रा दोपहर के भोजन के लिए बजवाड़ गांव पहुंची। यहां पर ग्राम प्रधान विनोद जोशी, पूर्व प्रधान ललित प्रसाद जोशी,धनी राम जोशी, संजय जोशी, भगवती प्रसाद, गोपाल दत्त, महिला मंगल दल की रजनी देवी, दुर्गा देवी,मीना देवी, राधा देवी आदि के नेतृत्व में यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया।इस अवसर पर नंदा भक्तों ने देवी की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।
इस दौरान कुरूड़ के अध्यक्ष नरेश गौड, कन्या प्रसाद गौड, राजेश गौड, बची राम गौडदयाराम गौड आदि ने पूजा अर्चनाएं सम्पन्न करवाईं। इसके बाद यात्रा अपने छठवें पड़ाव आलकोट में पहुंची यहां भी देवी भक्तों ने यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया।कल आज यात्रा आलकोट से विदा हो कर झिझोली होते हुए भटियाणा गांव में विश्राम करेंगी।