राजनीति

करन महरा ने मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया

 

-उषा रावत
देहरादून 8 जून ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में भारत ने असफलता के नये रिकार्ड कायम किये हैं।
केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पास इस 8 वर्ष के कार्यकाल की कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिस पर देश की जनता को गर्व हो। उन्होंने कहा कि अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल तथा इस तीन साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने असफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों की बात हो, चाहे बेरोजगारों की, चाहे देश के श्रमिकों व व्यापारियों की मोदी सरकार से प्रत्येक वर्ग त्रस्त है। सरकार की नीतियों के कारण आज किसान व व्यापारी आत्महत्या को मजदूर है, शिक्षित बेरोजगार नौजवानों की बढती फौज ठोकरें खाने को मजबूर है तथा श्रमिक सड़क पर है।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत मोदी सरकार ने कांग्रेस शासन में संचालित विकास की कई योजनाओं को पूर्णतः बन्द कर लोगों का रोजगार छीनने का काम किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की गरीब जनता, बेरोजगार नौजवानों, किसानों, व्यापारियों से जो वादे किये वे सब झूठ का पुलिंदा साबित हुए। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर देश की रीड कहा जाने वाले किसान बैंक व साहूकारों के कर्ज के बोझ से दबे आत्महत्या को मजबूर हुए तथा जीएसटी व नोटबंदी के कारण व्यापारियों का व्यापार उजड गया वहीं रोजगार की आस लगाये नौजवानों को मायूसी हाथ लगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के चलते देष की जनता को वैश्विक महामारी कोरोना में झोंक दिया। भाजपा सरकार कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए समय पर कदम नहीं उठा पाई जिसके चलते लाखों लोगों को अपनी जान से हाथा धोने पडे। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली मोदी सरकार में सबसे त्रस्त किसान ही है। किसानों की आय दुगनी तो नहीं हुई परन्तु जो थी वह भी हाथ से निकलती हुई लग रही है। देश में बेरोजगारों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या सरकार की नाकामियों की दास्ता बयां कर रही है। जीरो टाॅलरेंस का ढिढोरा पीटने वाली सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश का मजदूर, नौजवान सड़कों पर है तथा किसान लगातार आत्म हत्या कर रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर अपने 8 वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए विकास का झूठा प्रचार कर रही है।
मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो चुकी है। रूपये की गिरावट को कभी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की आयु से नापने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में रूपया अपने निम्न स्तर पर पहुंच गया है। किसानों की आय दुगनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश का अन्ददाता कर्ज के बोझ से दबता जा रहा है। कृषि उपकरण, खाद, बीज तथा दवाइयों पर लगातार बढते टैक्स से देश का किसान खेत मजदूर आत्महत्या को मजबूर हो रहा है।
करन महारा ने कहा कि आज देश की सीमायें सुरक्षित नहीं हैं। शौर्य के नाम पर देश की जनता के वोट बटोरने वाली तथा एक सिर के बदले 10 सिर लाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में कश्मीर सीमा पर 8 साल के कार्यकाल में 548 जवान शहीद हो चुके हैं तथा 324 निर्दोष नागरिक मारे गये हैं । चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में चीन कभी लद्दाख तो कभी ढोकलाम में भारत को रोज लाल आंख दिखा रहा है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा की राज्य सरकार के कामकाज पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार राज्य में चल रही चारधाम यात्रा को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। यात्रा के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। विगत एक माह के अन्दर लगभग 104 से अधिक  यात्री  अपनी जांन गंवा बैठे हैं जबकि पिछली यात्राओं में पूरे 6 माह में यह संख्या 106 तक ही होती थी। अव्यवस्थाओं के चलते यात्रा मार्गों पर रोज घट रही हृदय विदारक दुर्घटनाओं से राज्य की छबि खराब हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के ऐजेण्डे में सडक, शिक्षा, पेयजल, चिकित्सा, रोजगार, कृषि, विकास के बदले शमशान, कब्रिस्तान, लाउड स्पीकर, बुल्डोजर तथा जातीय व साम्प्रदायिक नफरत फैलाना रह गया है। दलित, अल्पसंख्यक, पिछ़डे व गरीबों का उत्पीडन भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। भाजपा के शासन में एस.सी., एसटी वर्ग के छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है।

राजीव महर्षि
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!