आपदा/दुर्घटना

जगमोहन सिंह रावत के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस ने मनाया शोक

 

 

देहरादून, 9 दिसम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के पूर्व अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह रावत  के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।

अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि  जगमोहन सिंह रावत  का आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की ही नहीं पूरे क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्व0 जगमोहन सिंह रावत जी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर कांग्रेस पार्टी संगठन को अपनी सेवाएं दी हैं जिला अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस संगठन में दिये गये उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्री करन माहरा ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

जगमोहन सिंह रावत  के निधन पर प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, सुलेमान अली, ललित भद्री, संदीप चमोली, आशीश नौटियाल, गिरिराज किशोर हिंदवान, महेन्द्र सिंह नेगी, अमरजीत सिंह, अनिल नेगी आदि कांग्रेसजनों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड के इस इंजीनियर ने अपनी मेहनत के बलबूते पर छोटी  उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल किया है। हम बात  कर रहे  है ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 2010 से 2014 बैच के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के स्टूडेंट रह चुके जगमोहन सिंह रावत की | जगमोहन सिंह रावत  टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनी , नेटवर्क सर्विसेज- टाटा टेली सर्विसेज लिमिटेड, हैदराबाद में बतौर असिस्टेंट मैनेजर कार्यरत है | जगमोहन सिंह रावत ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के बी टेक के छात्र रह चुके हैं। कॉलेज में ही अपनी प्रतिभा के चलते उन्हें टाटा की एक नामी कंपनी में प्लेसमेंट मिल गया और इसके बाद वो अपने करियर में आगे बढ़ते गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!