Front Page

पद्म पुरस्कार : नरेंद्र सिंह नेगी का नाम इस बार भी न आने से उत्तराखंडी निराश

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (उ ही) । इस बार उत्तराखंड की चार हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है। उत्तराखंड में पद्म पुरस्कार (Padma Awards Uttarakhand) पाने वालों में सबसे पहला नाम शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत (cds bipin rawat) का है। माधुरी बर्थवाल, बसंती देवी, बंदना कटारिया को भी पद्म आवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।पुरस्कारों के वितरण में चुनावी राज्यों का पूरा ध्यान रखा गया है।

इस बार भी उत्तराखंड के विख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का नाम पद्म पुरस्कारों में शामिल न होने से उत्तराखंडवासियों को निराशा हाथ लगी  है। यद्यपि नरेंद्र सिंह नेगी अब इस तरह के राजनीतिक लाभ के लिए दिए जाने वाले पुरष्कारों से ऊपर उठ चुके हैं।  वह देश विदेश में 1 करोड़ से अधिक उत्तराखंडियों के दिलों में बसते हैं।  महेंद्र कुंवर जैसे माटी  के लाल को इस बार भी सम्मानित करना जरुरी नहीं समझा गया। अगर वह RSS से जुडी किसी संस्था से जुड़ जांय  तो अगली बार उनका नंबर आ सकता है।

इस बार की लिस्ट भी भाजपामय नज़र आ रही है।  पुरस्कारों के वितरण में चुनावी राज्यों का पूरा ध्यान रखा गया है।  अँधा बांटे रेवड़ी अपनों -अपनों को दे, का आरोप न लग जाय, इसलिए गुलाम नबी आज़ाद और कम्युनिस्ट बुद्ध देव भट्टाचार्य जैसे भाजपा विरोधी नेताओं  का नाम भी लिस्ट में जोड़ा गया है।  हालाँकि वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ने पुरस्कार लेने से मना  कर दिया।  गुलाम नबी आज़ाद उन 23 असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं में शामिल हैं जो किर राहुल गाँधी के नेतृत्व के खिलाफ हैं।  कल्याण सिंह को संभवतः देश  भारत रत्न के बाद दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार पद्मविभूषण  बाबरी मस्जिद तुड़वाने के लिए दिया गया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट उनको एक दिन की सजा दे चुका था।  पिछली बार भी भाजपा नेताओं को महिमा मंडित करने का पूरा प्रयास किया गया था।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों अर्थात कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, इत्‍यादि में प्रदान किए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्‍मान दिया जाता है; उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्‍मान से नवाजा जाता है और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ पुरस्‍कार प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर की जाती है।

ये नागरिक सम्‍मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष आमतौर पर मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है जिनमें 2 जोड़ी पुरस्‍कार (किसी जोड़ी को दिए पुरस्‍कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल हैं। इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्म पुरस्कार प्राप्‍त करने वालों में 34 महिलाएं हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!