क्षेत्रीय समाचार

अनिल नेगी को गौ सेवा आयोग का सदस्य नामित किए जाने पर भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

-गौचर से दिगपाल गुसाईं —
जिला योजना समिति के सभासद अनिल नेगी को गौ सेवा आयोग का सदस्य नामित किए जाने के बाद गौचर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

दरअसल प्रदेश सरकार ने गौचर निवासी योजना समिति के सदस्य अनिल नेगी को गौ सेवा आयोग का सदस्य नामित किया था। आयोग की बैठक में प्रतिभाग करने के बाद अपने गृह क्षेत्र गौचर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा गौचर रानीगढ़ मण्डल के अध्यक्ष दिनेश डिमरी, अनु0ज0जा0मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, विहिप कर्णप्रयाग प्रखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूरी, मण्डल के दोनों महामन्त्री सुनील कुमार एंव आशीष बिष्ट ,सोशियल मीडिया प्रभारी अक्की ठाकुर एंव पूर्व जिला सोशियल मीडिया प्रभारी सोनू पुण्डीर ,कर्णप्रयाग मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनूप नेगी ,रानीगढ़ उपभोक्ता समति के अध्यक्ष कैलाश केडियाल,लक्ष्मीकांत देवली ,धन सिंह पुण्डीर,पूर्व किशान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र राणा,युवा मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष नितेश चौधरी,चैतन्य बिष्ट ,मुकेश नेगी,देवेंद्र नेगी,शैलेश शैली,सुनील शैली,यदुवीर खत्री,बीरेंद्र बिष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट,अंकित डिमरी,शुभाष बहुगुणा,जय लाल,आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!