क्राइमक्षेत्रीय समाचार

ऑपरेशन प्रहार -पोखरी में  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

 

पोखरी, 3 जुलाई। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना पोखरी पुलिस ने एक युवक को 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम विशाल-तिहारा मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान विशाल-तिहारा के समीप एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मयंक भट्ट (25) पुत्र सतीश भट्ट, निवासी ग्राम चमशील, थाना पोखरी, जनपद चमोली के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना पोखरी में मु.अ.सं. 08/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार तथा कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!