खेल/मनोरंजन

देवाल में युवा ओपन मैराथन 21 जून को

थराली, 19 जून (हरेंद्र बिष्ट)। आगामी 21 जून को विकासखंड देवाल में महिला एवं पुरुष ओपन युवा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
युवा मैराथन दौड़ के मुख्य आयोजक देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत एवं संयोजक माइकल मेहरा ने बताया कि 21 जून को सुबह 7 बजें देवाल मुख्य बाजार से महिला एवं पुरुष युवा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा दौड़ देवाल से शुरू हो कर पदमल्ला और वापस देवाल बाजार तक पहूंच कर समाप्त होगी। बताया कि युवतियों एवं युवाओं को अपने शरीर को स्वस्थ रखने एवं सैना, पुलिस एवं अन्य फोर्सों में सामिल होने के लिए लगातार दौड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को,15 हजार, द्वितीय विजेता को 10 हजार एवं तृतीय विजेता को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।इस प्रतियोगिता के निर्णायक एवं आयोजन मंडल में सामिल यशवंत मेहरा,शंकर सिंह गड़िया,लखपत परिहार, संदीप,सोनू गड़िया, मुकेश बिष्ट,अजय रावत ने बताया कि जों भी युवक, युवती प्रतिभाग ओपन युवा मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करना चाहता है वह 20 जून अथवा 21 जून की प्रातः 6 बजे तक आयोजन स्थल तक पहुंच कर अपना नामांकन करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!