बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य हर्षपति विजल्वाण का निधन
गजा ( टिहरी), ( डीपी उनियाल)। बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति क्वीली पोखरी के वरिष्ठ सदस्य एवं समिति के मार्गदर्शक हर्षपति विजल्वाण का अपने निवास स्थान पोखरी में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।
सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वे अपनी पत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी के साथ पोखरी (क्वीली) में रह रहे थे और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में तन-मन-धन से जुटे रहते थे। स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जन-जागरूकता और धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कई वर्षों तक राजस्व विभाग में भी सेवा दी। वर्ष 2019 में वे बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति से जुड़े और समिति के प्रेरणास्रोत बने।
उनके निधन पर समिति के संस्थापक जगत सिंह असवाल, जोत सिंह असवाल, शेर सिंह पयाल, धन सिंह सजवाण, डॉ. मुकेश थपलियाल, दौलत सिंह रावत, चंदन सिंह पयाल, श्रीमती मीनाक्षी उनियाल और भारती सजवाण ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्व. हर्षपति विजल्वाण का अंतिम संस्कार कल कोटेश्वर घाट में किया जाएगा।
