Front Page

लेखक गाँव में धामी का संकल्प: ₹5 लाख पुरस्कार, साहित्य को वैश्विक पहचान

देहरादून, 5  नवंबर । उत्तराखंड के लेखक गाँव में बुधवार को स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्य और संस्कृति को नई ऊँचाई देने का ब्लूप्रिंट पेश किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि साहित्य भूषण और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के तहत उत्कृष्ट साहित्यकारों को ₹5 लाख तक की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा, उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान जारी रहेगा और विभिन्न भाषाओं में ग्रंथ प्रकाशन के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “लेखक गाँव नई सृजन-यात्रा का प्रारंभ है। यह स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देगा और विश्व साहित्यिक मानचित्र पर उत्तराखंड को नई पहचान दिलाएगा।”

युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के लिए प्रतियोगिताएँ और विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का आह्वान किया।

बड़ी खबर: आगामी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पद्मश्री डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी, श्रीमती विदुषी निशंक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!