उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल ; IAS -PCS इधर से उधर
उत्तराखंड शासन द्वारा किए गए प्रमुख तबादलों का विवरण
देहरादून, 13 फरबरी। उत्तराखंड सरकार द्वारा 12 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में विशाल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। उनसे पहले इस पद पर तैनात प्रतीक जैन का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिन्हें अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है।
इसी क्रम में, आईएएस अधिकारी संजय कुमार, जो वर्तमान में निदेशक, कौशल विकास एवं सेवायोजन के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सेवायोजन के पदभार से मुक्त कर दिया गया है; अब वे केवल निदेशक, कौशल विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सचिवालय सेवा के अधिकारियों में भी बदलाव देखा गया है, जहाँ सुरेश जोशी को अपर सचिव (जनगणना) और कवींद्र सिंह को अपर सचिव (क्रियान्वयन विभाग) की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
पीसीएस संवर्ग में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। कमलेश मेहता को राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर टिहरी गढ़वाल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, अब्ज प्रसाद वाजपेयी को हल्द्वानी का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है और त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को शुगर मिल किच्छा के प्रधान प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
