Uncategorized

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर हैलो दून व ‘अस्तित्व’ एनजीओ का विशेष संवाद

देहरादून, 21 फरवरी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर NIEPVD के सामुदायिक रेडियो 91.2 एनआईवीएच हैलो दून ने ‘अस्तित्व’ एनजीओ के सहयोग से ‘खुशी क्रैच’ में एक विशेष रेडियो पैनल चर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन हैलो दून के दृष्टि दिव्यांग रेडियो जॉकी अनोखा अंकित ने किया।

पैनल चर्चा में विशेषज्ञ सुश्री दीपा कौशलम, श्रीमती गीता गैरोला एवं श्री त्रिलोचन भट्ट ने हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों, सामाजिक समावेशन और उनके सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार रखे। इस अवसर पर रेडियो टीम ने लाभार्थी महिलाओं और केयर गिवर्स से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को जाना।

कार्यक्रम में संस्थान के रेडियो जॉकी प्रशिक्षार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। आयोजन को समाज के वंचित वर्गों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तथा महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल के रूप में देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!