Front Page

धामी सरकार मेहरबान -9.57 लाख पेंशनधारकों को ₹141.91 करोड़ का भुगतान

 

देहरादून, 2 मार्च। राज्य सरकार ने फरवरी 2026 माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किश्त जारी करते हुए कुल 9,57,651 लाभार्थियों के खातों में ₹14,191.61 लाख यानी ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की धनराशि हस्तांतरित की। यह भुगतान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वन-क्लिक के माध्यम से किया गया। जारी राशि में मासिक पेंशन के साथ एरियर का भुगतान भी शामिल है।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, फरवरी माह में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 5,93,184 लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति ₹1500 की दर से ₹8,897.76 लाख वितरित किए गए। विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 2,31,593 लाभार्थियों को ₹1500 प्रतिमाह के अनुसार ₹3,473.895 लाख की धनराशि दी गई।
दिव्यांग पेंशन योजना में 87,477 लाभार्थियों को ₹1,500 प्रतिमाह की दर से ₹1,312.155 लाख हस्तांतरित किए गए। किसान पेंशन योजना के तहत 27,638 लाभार्थियों को ₹1,200 प्रतिमाह के अनुसार ₹331.656 लाख प्रदान किए गए। परित्यक्ता पेंशन योजना में 8,096 लाभार्थियों को ₹1,200 की दर से ₹97.24 लाख वितरित किए गए।
इसी प्रकार भरण-पोषण अनुदान योजना के अंतर्गत 7,409 लाभार्थियों को ₹700 प्रतिमाह के अनुसार ₹51.86 लाख दिए गए। तीलू रौतेली पेंशन योजना में 2,125 लाभार्थियों को ₹1,200 प्रतिमाह के हिसाब से ₹25.5 लाख तथा बौना पेंशन योजना के तहत 129 लाभार्थियों को ₹1,200 प्रतिमाह के अनुसार ₹1.55 लाख की धनराशि जारी की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से किया जाए और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों को जोड़े जाने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!