क्षेत्रीय समाचार

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 लोगों की जांच, दवाइयां वितरित

पोखरी, 13 मार्च (राणा)। स्माइल फाउंडेशन, दिल्ली के सौजन्य से विनायकधार, पोखरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लेकर निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।

शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि डंगवाल, फिजिशियन डॉ. पिंटू सैनी तथा डॉ. हनुमत सिंह ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां लेने, खान-पान पर ध्यान देने और समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान लगभग 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए स्माइल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर डॉ. सृष्टि डंगवाल, डॉ. पिंटू सैनी, डॉ. हनुमत सिंह, नवीन बहुगुणा सहित फाउंडेशन के कई कर्मचारी और सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!