Front Pageधर्म/संस्कृति/ चारधाम यात्रा

उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया

 

ज्योतिर्मठ, 24 अप्रैल (कपरुवाण)।प्रसिद्ध उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने आस्था और धार्मिक सेवा की भावना से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ की धनराशि दान स्वरूप प्रदान की है। उनके इस योगदान को धार्मिक कार्यों और तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

बताया गया है कि यह धनराशि बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा मंदिर परिसर के विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

 

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उद्योगपति महेंद्र शर्मा के इस उदार सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के दान से तीर्थ स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आवास, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

 

धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग द्वारा इस तरह के योगदान से धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास को नई गति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!